जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- जमशेदपुर।डोबो पुल से रहस्यमय तरीके से लापता हुए युवक अविनाश कुमार को पुलिस ने साकची क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। युवक के लापता होने के बाद पूरी रात पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। स्कूटी, मोबाइल और चाबी पुल पर मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई थी।जानकारी के अनुसार, परसूडीह के गोलपहाड़ी निवासी 26 वर्षीय अविनाश कुमार मंगलवार रात करीब 11 बजे से लापता थे। सूचना मिलने पर परिजन जब डोबो पुल पहुंचे तो वहां उनकी प्लेजर स्कूटी, मोबाइल फोन और चाबी लावारिस हालत में मिली। इसके बाद परिजनों ने स्वर्णरेखा नदी में कूदने की आशंका जतायी। घटना के बाद पुलिस, परिजन और स्थानीय लोग रातभर टॉर्च की रोशनी में नदी किनारे और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.