जमशेदपुर, मई 10 -- सोनारी-कपाली ओपी क्षेत्र स्थित डोबो पुल पर शुक्रवार दोपहर एक युवती ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों की सतर्कता से युवती की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 25 वर्षीय युवती कुछ देर तक पुल पर अकेली खड़ी थी। इसके बाद उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल कपाली पुलिस को सूचना दी। उस दौरान नदी में मौजूद मछुआरे युवती तक पहुंचे और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और युवती को संरक्षण में लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह तनाव में दिख रही थी और कुछ बोल नहीं पा रही थी। यह भी पढ़ें- महिला ने कुएं में लगाई छलांग, मौत उसकी पहचान अबतक नहीं हो सकी है। पुलिस युवती के परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.