जमशेदपुर, सितम्बर 21 -- शुक्रवार को सोनारी के डोबो पुल से पुलिस ने एक बुलेट बरामद की। बाइक आदित्यपुर के धीराजगंज निवासी सूरज गोराई की बताई जा रही है। घटना के बाद से सूरज का कोई सुराग नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने खरकई नदी में छलांग लगाई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और तलाश जारी है। परिजनों के अनुसार सूरज गुरुवार शाम करीब 4 बजे बुलेट लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर खोजबीन की, मगर कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह पुलिस ने जानकारी दी कि सूरज की बाइक डोबो पुल पर मिली है। सूरज के पिता शंकर गोराई ने बताया कि पूरी रात हमने हर जगह खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह पुलिस ने सूचना दी कि सूरज की बुलेट पुल पर खड़ी है। सूरज के दोस्त नीरज महतो ने बताया कि गुरुवार रात ...