डोबो पुल के पास कार-ट्रक में टक्कर, बाल-बाल बचा चालक
जमशेदपुर, जून 2 -- कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल के समीप रविवार को एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कार में लगे एयरबैग समय पर खुल जाने से चालक की जान बच गई और वह गंभीर चोट से सुरक्षित बच निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक कांदरबेड़ा की ओर से सोनारी की तरफ जा रहा था, जबकि कार सोनारी से कांदरबेड़ा की दिशा में आ रही थी। डोबो पुल के पास पहुंचते ही ट्रक का अगला चक्का अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। यह भी पढ़ें- एनएच 31 पर स्पीड ब्रेकर के पास ट्रक से टकरायी पिकअप, बाल-बाल बचे चालक चक्का फटने के कारण ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सामने से आ रही कार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.