नई दिल्ली, अगस्त 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को अमेरिका का सबसे महान राष्ट्रपति बताया है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपतियों की लिस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने खुद को सबसे ऊपर रखा और अपने नाम के आगे सबसे महान लिखा। ट्रंप ने अब्राहम लिंकन, जॉर्ज वॉशिंगटन, फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, थॉमस जेफरसन और एंड्रयू जैक्सन जैसे पूर्व राष्ट्रपतियों को महान नेताओं की कैटेगरी में रखा। उन्होंने थियोडोर रूजवेल्ट को लगभग महान बताया। वहीं बिल क्लिंटन को औसत राष्ट्रपति की श्रेणी में रखा। केल्विन कूलिज को औसत से नीचे बताया गया। यह भी पढ़ें- विदेशी मदद से परेशान हो गया था नेपाल, इस बार सीधे कर दिया इनकार, क्या है कहानी? डोनाल्ड ट्रंप ने बराक ओबामा, जो बाइडन, जिमी कार्टर, यूलिसिस एस. ग्रांट और वॉरेन हार्डिंग को नाकाम ...