नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए अब 4 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस युद्ध में अब तक लाखों सैनिकों और लोगों की जानें जा चुकी है लेकिन युद्घ खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते साल अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ लेने के बाद इस जंग को रोकने की जी तोड़ कोशिश की। ट्रंप ने कभी धमकी, तो कभी कूटनीति का सहारा लिया। लेकिन सफलता नहीं मिली। अब भारत इस जंग को रोकने के लिए आगे आया है। भारत ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को रोकने और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को पटरी पर लाने के लिए एक शांति प्रस्ताव पेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की ओर से यह प्रस्ताव विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पेश किया था। दरअसल जयशंकर बीते 3 सितंबर को जयशंकर यूक्रेन में थे। यहां उन्होंने यूक्रेनी राष्ट...