नई दिल्ली, फरवरी 17 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को लगातार यही धमकी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने न्यूक्यिर डील नहीं की तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। इसी बीच दोनों देशों में दूसरे चरण की वार्ता जिनेवा में शुरू होने वाली है। ओमान की मध्यस्थता में यह वार्ता होनी है। इरान का कहना है कि वॉशिंगटन को परमाणु कार्यक्रम को लेकर वास्तविक परिदृश्य को देखते हुए कोई फैसला करना चाहिए।ट्रंप ने इजरायल से किया हमले का वादा ओमान का कहा है कि किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई को टालने के लिए जिनेवा में वार्ता शुरू हो रही है। इससे पहले भी ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता शुरू हुई थी। जून में अमेरिका के हमले के बाद यह वार्ता धरी की धरी रह गई। एक दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से वादा किया है कि...