बीजिंग, मई 13 -- अमेरिकी राष्ट्रपति दो दिन के चीन दौरे पर रवाना हो गए हैं। यह मुलाकात भले ही दो देशों के नेताओं के बीच होनी है, लेकिन इस पर दुनिया भर की नजरें हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान में चल रही जंग और ट्रेड वॉर के चलते इसकी अहमियत बढ़ गई है। इस बीच चीन ने पहले ही अपने तेवर दिखा दिए हैं और अमेरिका के सामने 4 रेड लाइन खींच दी हैं। चीन का कहना है कि ट्रंप और शी जिनपिंग की वार्ता में इन 4 रेड लाइनों को अमेरिका पार न करे तभी अच्छा होगा। यदि उसने इनका पालन नहीं किया तो फिर चीन के साथ अमेरिका के अच्छे रिश्ते नहीं हो सकेंगे। चीन के अमेरिका स्थित दूतावास की ओर से इस संबंध में ट्वीट किया गया है और ट्रंप प्रशासन को 4 बातें ध्यान दिलाई गई हैं। चीनी दूतावास ने लिखा है, 'चीन और अमेरिका के संबंधों में 4 रेड लाइन हैं, जिन्हें चुनौती नहीं दी जानी चाहि...