नई दिल्ली, फरवरी 3 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के उत्पादों पर लगने वाले 25 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 पर्सेंट कर दिया है। इसका ऐलान खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि यह फैसला तब हुआ है, जबकि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद करने पर सहमति जताई है। ट्रंप का कहना है कि इससे यूक्रेन में जंग को रोकने में मदद मिलेगी, जहां हर रोज या हर सप्ताह ही हजारों लोग मारे जा रहे हैं। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने एक और दावा किया है कि भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ को जीरो फीसदी तक घटाने का फैसला लिया है। इसके तहत भारत की ओर से अमेरिकी ऊर्जा, तकनीक, कृषि उत्पाद, कोयला और अन्य सामान की खरीद की जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत करीब 500 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों के लिए अपने बा...