नई दिल्ली, मई 30 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि अमेरिका और ईरान समझौते के करीब पहुंच गया है। उन्होंने यहां तक कहा कि होर्मुज खुलने वाला है और ईरान परमाणु हथियारों से दूरी बनाने को तैयार है। हालांकि शुक्रवार को सीक्रेट रूम की बैठक के बाद एक बार फिर पेच अटक गया है। ट्रंप ने अपने आधिकारिक आवास एवं कार्यालय'वाइट हाउस' में शुक्रवार को अपने सलाहकारों के साथ बैठक की लेकिन ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने संबंधी प्रस्तावित समझौते पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। इस बीच ईरान ने भी कहा है कि यह समझौता अभी अंतिम रूप नहीं ले पाया है।दो घंटे की बैठक, नहीं निकला कोई परिणाम बैठक से पहले ट्रंप ने कहा था कि वह इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेने वाले हैं। हालांकि, बाद में प्रशासन के...