वॉशिंगटन, अप्रैल 23 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन के बारे में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी को सोशल मीडिया पर रीपोस्ट किया है। रेडियो होस्ट माइकल सेवेज ने एक लेटर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भारत और चीन को नरक का द्वार बताया था। सेवेज ने नस्लीय टिप्पणी करते गुए लिखा था कि अमेरिका को बर्थराइट सिटिजनशिप कानून में बदलाव करना चाहिए। सेवेज ने दावा किया कि एशियाई देशों के लोग अमेरिका आते हैं और 9 महीने में एक बच्चे को जन्म देते हैं। इस तरह अमेरिका का नागरिक वह बच्चा जन्म के साथ ही बन जाता है। इस कानून का तेजी से फायदा उठाया जा रहा है और अमेरिका को नुकसान हो रहा है। यही नहीं सेवेज ने लिखा कि वह बच्चा तत्काल अमेरिका का नागरिक बनता है। फिर उसका परिवार चीन और भारत या फिर अन्य देशों से आ जाता है। ये देश दुनिया में नरक के द्वार हैं। स...