नई दिल्ली, जनवरी 5 -- ईरान में विरोध प्रदर्शन की आग उग्र होने और कई प्रदर्शनकारियों की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप की धमकी के बाद अब एक रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। द टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आर्थिक संकट के खिलाफ ईरान में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, ईरान के अयातुल्ला अली खामेनेई के देश से भागने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक खामेनेई के पास इसे लेकर एक बैक-अप प्लान है। रिपोर्ट में एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि खामेनेई अपने 20 करीबी सहयोगियों और परिवार के साथ ईरान से भागने की योजना बना रहे हैं। दावा किया गया है कि खामेनेई सीरिया के बशर अल-असद की तरह रूस में शरण ले सकते हैं। इसकी वजह यह बताई गई है कि "खामेनेई को मॉस्को भागना होगा क्योंकि उ...