नवादा, जनवरी 24 -- पकरीबरावां, निज संवाददाता जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए हादसे की खबर सुनने के बाद पकरीबरावां प्रखंड की गुलनी पंचायत के मठ गुलनी गांव निवासी महेंद्र यादव का परिवार काफी चिंता में है। महेंद्र यादव ने बताया कि जानकारी मिली है कि उनका पुत्र शंकर यादव भी उसी ट्रक में था, जो इस हादसे में जख्मी हुआ है। बताया जाता है कि जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना का बुलेटप्रूफ ट्रक गुरुवार को 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस भयावह हादसे में दस सैनिक शहीद एवं 11 सैनिक घायल हैं। परिवार वालों को जम्मू कश्मीर के हॉस्पिटल से फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि हादसे में शंकर यादव घायल हैं। शंकर के बड़े भाई नवल यादव ने बताया कि उनके घर के मोबाइल नम्बर पर घटना की जानकारी दी गई। जब परिवार वालों ने शंकर के मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल बंद पाया गया। शंकर स...