लातेहार, मई 30 -- लातेहार, संवाददाता। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा की अदालत ने डोडा तस्करी के आरोपी राधेश्याम बिश्नोई को 20 वर्षों का सश्रम कारावास और एक लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाया है।

आरोपी की गिरफ्तारी अभियोजन पदाधिकारी शिव शंकर राम के अनुसार आरोपी राधेश्याम बिश्नोई पिछले 8 अप्रैल 2023 को एक 12 चक्का ट्रक से डोडा का परिवहन कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा थाना पुलिस द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी की उपस्थिति में ट्रक को पीछा करके चंदवा प्रखंड कार्यालय के पास रोका गया था। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक राधेश्याम बिश्नोई ट्रक को भगाने का प्रयास किया था जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ा था।

जांच और सजा जांच करने पर ट्रक से साढ़े चार टन अवैध डोडा जप्त किया गया था। ट्रक चालक राधेश्याम बिश्नोई जो रा...