अमरोहा, जनवरी 21 -- हसनपुर, संवाददाता। मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा बीती 16 अगस्त की रात रहरा थाना क्षेत्र के गांव मटीपुरा से 12 कुंतल 75 किलो डोडा बरामदगी के मामले में आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। डोडा ढोने में प्रयुक्त ट्रक भी पुलिस ने बरामद किया है। टीम ने रहरा पुलिस के संग मिलकर बीती 16 अगस्त की रात रहरा थाना क्षेत्र के मटीपुरा गांव के बाहरी छोर पर बने अमरपाल के घेर में दबिश दी थी। मौके से बरेली के हाफिजगंज निवासी यासीन व नासिर को गिरफ्तार करते हुए कुल 12 कुंतल 75 किलो डोडा पकड़ा गया था। आरोपियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई। पुलिस की जांच-पड़ताल में पता लगा कि एक राजनीतिक पार्टी का बूथ अध्यक्ष मटीपुरा गांव निवासी अमरपाल पुत्र रघुवर सिंह इस मादक पदार्थ के काले धंधे में शामिल है। टीम का छापा पड़ने से पहले वह बोरों में...