डोडा छिलका संग दो गिरफ्तार
बदायूं, जुलाई 21 -- बदायूं। चार किलो 130 ग्राम डोडा छिलका के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में रखा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कादरचौक थाना पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी सदाठेर गांव निवासी मुनीश पुत्र छत्रपाल और भूपेंद्र सिंह पुत्र महावीर हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक प्लास्टिक के पीले कट्टे में रखा चार किलो 130 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.