बदायूं, मई 24 -- पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार किलो 800 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। कार को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। पकड़ा गया आरोपी आस मोहम्मद पुत्र मुन्ने निवासी गांव बक्सैना थाना हजरतपुर बताया गया है। पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ईको गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें डोडा छिलका बरामद हुआ। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आस मोहम्मद बताया। यह भी पढ़ें- 115 ग्राम गांजा के साथ तस्कर धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...