जमशेदपुर, फरवरी 11 -- गोलमुरी पुलिस ने गोलमुरी बाजार में मंगलवार को छापेमारी कर 88 किलो डोडा बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस ने बलराम महतो को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दे कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजार में अवैध तरीके से डोडा की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और पैकटों में 88 किलो डोडा बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...