सोनभद्र, जून 2 -- शक्तिनगर। शक्ति नगर थाना अंतर्गत एनसीएल खड़िया खदान में डोजर से सैकड़ो लीटर डीजल चोरी की सूचना है। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर फरार डीजल चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। खड़िया खदान में तैनात सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार सिंह की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस को दी तहरीर में आरोप है कि खड़िया खदान के पश्चिम दिशा में डोजर खड़ी थी कि इस दौरान बोलेरो से आये कुछ लोगों द्वारा लगभग 250 लीटर डीजल निकाल लिया और फरार हो गये। सुरक्षा कर्मियों ने उनका पीछा किया तो चोर बोलेरो छोड़ कर फरार हो गये। सुरक्षा कर्मियों ने बोलेरो को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बोलेरो एनसीएल खड़िया खदान में कार्यरत किसी कर्मी की बतायी जा रही है। शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि खदान से बैरियर तक ल...