रिषिकेष, जनवरी 22 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डोईवाला में सिर्फ खून और बुनियादी जांचों की ही सुविधा उपलब्ध है। यहां पहले स्तर के लिए अल्ट्रासाउंड तो कर दिया जा रहा है, लेकिन दूसरे स्तर के अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के इस केंद्र पर न सिर्फ डोईवाला, बल्कि आसपास की ग्रामसभाओं का भी जिम्मा है। सरकारी दरों पर सस्ते इलाज के लिए यहां सुबह से ही मरीजों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है, जिसमें सर्वाधिक संख्या गर्भवती महिलाओं की रहती है, मगर अलग-अलग स्तर पर होने वाले अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से उन्हें न सिर्फ दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं, बल्कि निजी जांच केंद्र में अधिक रकम भी चुकानी पड़ रही है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. कुंवर सिंह भंडारी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.