रिषिकेष, दिसम्बर 15 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र खालसा के नेतृत्व में स्थानीय किसानों ने डोईवाला चीनी मिल पहुंचकर अधिशासी निदेशक डीपी सिंह का सम्मान किया। यह सम्मान पेराई सत्र 2025-26 शुरू होने के मात्र तीन सप्ताह के भीतर, तीन किश्तों में 1521.19 लाख गन्ना मूल्य का समय से भुगतान जारी करने के लिए किया गया। किसानों का कहना है गेहूं बुआई के समय धनराशि की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए, इतने कम समय में भुगतान मिलने से किसानों में खुशी की लहर है। डीपी सिंह, अधिशासी निदेशक ने कृषकों से साफ-सुथरा, ताजा, जड़ एवं अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह लाडी, जरनैल सिंह प्रताप सिंह एसपी सिंह, अजीत सिंह, जीत सिंह, गुरु सेवक सिंह, श्याम सिंह, अनूप कुमार, संजीव कुमार के अलावा भाकियू टिकैत के पद...