रिषिकेष, मार्च 5 -- नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होली हर्षोल्लास से मनाई गई। सुबह होते ही लोगों ने घरों से निकलकर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। गलियों और मोहल्लों में रंग-बिरंगे गुलाल की छटा बिखरी रही, जिससे पूरा इलाका रंगोत्सव में डूबा नजर आया। क्षेत्र में युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचती-गाती रहीं। कई स्थानों पर होली गीतों की गूंज सुनाई दी। वहीं, लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटते दिखे। ग्रामीण इलाकों में भी होली पारंपरिक अंदाज में मनाई गई। गांवों की चौपालों पर लोगों ने एकत्र होकर रंग खेला। आपसी मेलजोल के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। महिलाओं ने घरों में गुझिया, दही-बड़े और अन्य पारंपरिक व्यंजन तैयार किए। परिजनों और पड़ोसियों के साथ बैठकर...