रिषिकेष, अप्रैल 8 -- विकासखंड डोईवाला में पिछले दिनों हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में लगभग 150 हेक्टेयर में गेहूं की फसल के दाने काले पड़ने की सूचना है। हालांकि, कृषि विभाग और किसानों के लिए राहत की बात यह रही कि बारिश के साथ तेज हवाएं नहीं चलीं, जिससे फसल बिछने (गिरने) से बच गई। मंगलवार देर शाम से डोईवाला और आसपास क्षेत्र में बरसात शुरू हो गई थी, जो बुधवार दिन तक चली। बेमौसम हुई इस बरसात से क्षेत्र में फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है। ​पूर्व विकासखंड कृषि अधिकारी डीएस असवाल ने बताया कि डोईवाला ब्लॉक क्षेत्र में लगभग 1500 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। बारिश से 150 हेक्टेयर गेहूं प्रभावित हुआ है। यदि बारिश के साथ तेज हवाएं चलतीं, तो गेहूं की फसल जमीन पर गिर जाती और दानों की गुणवत्ता पर भारी असर पड़ता। कहा कि...