रिषिकेष, सितम्बर 27 -- शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत सभी छह पदों पर कब्जा जमाया है। एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर लगातार 15वीं बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अमित कुमार ने एनएसयूआई के गौरव सिंह बिष्ट को 50 मतों से शिकस्त दी। महासचिव पद पर एबीवीपी के अमन सिंह ने एनएसयूआई के मुकेश कुमार को 115 मतों से शिकस्त दी। कॉलेज का मतदान प्रतिशत 58.2 प्रतिशत रहा। शनिवार सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक कॉलेज में मतदान हुआ। इसके बाद दो बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसमें शाम करीब पांच बजे निर्वाचित प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव अधिकारी एसएस बलूड़ी ने की। एबीवीपी के अमित कुमार ने अध्यक्ष पद पर 432 मत हासिल कर जीत हासिल की। जबकि, इसी पद पर गौरव सिंह बिष्ट को 382 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के गौरव ने एनएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.