डोईवाला कॉलेज को जल्द मिलेगा खेल मैदान
रिषिकेष, सितम्बर 11 -- शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के विद्यार्थियों को जल्द अपना खेल मैदान मिलने की उम्मीद जगी है। जिसके लिए लगभग एक हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराने के संबंध में प्रभागीय वन विभाग देहरादून कार्यालय से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए करीब 35 लाख रुपये की धनराशि भी जमा कर दी गई है। अब केंद्र के वन एवं पर्यावरण कार्यालय से अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार है। खेल मैदान के अभाव में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के लिए सीमित सुविधाओं पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में मैदान के लिए जमीन मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ना महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। मैदान बनने के बाद विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी और अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.