रिषिकेष, फरवरी 28 -- रानीपोखरी स्थित सिनेमा हॉल में गौ माता पर आधारित 'गोदान' फिल्म का प्रदर्शन छह मार्च से होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने डोईवाला, रानीपोखरी, बालावाला मंडल के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तिथियों पर सामूहिक रूप से इस फिल्म को देखने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को डोईवाला नगर पालिका परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें डोईवाला, रानीपोखरी, बालावाला मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि 'गोदान' फिल्म डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में ही फिल्माई गई है। फिल्म के माध्यम से गौमाता के संरक्षण, उन्हें बचाने और उनके पालन-पोषण से जुड़ी बातों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि 6, 7 और 8 मार्च को डोईवाला, रानीपोखरी, बालावाला मंडल पदाधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.