रिषिकेष, मार्च 21 -- खुशियों की मिठास और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए रानीपोखरी और डोईवाला क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने के कठिन रोजों और इबादत के बाद, सुबह होते ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा। ​शनिवार को डोईवाला, भानियावाला, भोगपुर और लिस्ट्राबाद मस्जिदों के साथ-साथ तेलीवाला व कुड़कावाला ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गई। भानियावाला मस्जिद के इमाम मुजफ्फर सादिक और मोहम्मद सादिक ने नमाज संपन्न कराई। उन्होंने खुतबे में मानवता और प्रेम का संदेश देते हुए मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी। ​नमाज के बाद सफेद कुर्ते-पाजामे और रंग-बिरंगी टोपियों में सजे नन्हे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान ऊंच-नीच और गिले-श...