झांसी, अप्रैल 27 -- भेल ने सोमवार को ग्राम डोंगरी में शिविर लगातार पोषण सामग्र्री का वितरण किया। आदिवासी बस्ती में स्वास्थ्य जागरुकता शिविर में उन्हें प्रचंड लू के बारे में भी जानकारी देते हुए सचेत रहने की सलाह दी गई। गर्मी में बचाव किए जाने की सलाह भी दी। बीएचईएल झांसी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत ग्राम डोंगरी (बबीना खण्ड) की आदिवासी बस्ती में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया। गरीब परिवारों को पोषण पैकेट्स और महिलाओं को सेनेटरी पैड्स तथा आदिवासी परिवारों के बच्चों को पोषण सामग्री वितरित की गई ।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के ए राफे महाप्रबंधक बीएचईएल झॉंसी ने किया। यह भी पढ़ें- सिल्ली में बच्चों को दी गई लू से बचाव की जानकारी चिकित्सा शिविर में भेल के डाक्टरों ने ग्राम वासियों की चिकित्सा जांच की। उनक...