दरभंगा, अप्रैल 11 -- दरभंगा। विश्व होम्योपैथ दिवस के अवसर पर शुक्रवार को होम्योपैथ के जनक डॉ. एस हैनिमैन की 271वीं जयंती पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर नगर के खानकाह चौक पर डॉ. कामेश कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. कुमार ने डॉ. एस हनिमैन के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर डॉ. चंद्रभूषण राय, डॉ. अर्जुन कुमार, डॉ. मयंक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुनंदा सहित दर्जनों होम्योपैथ चिकित्सक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...