डॉ. हार्डिकर की जयंती पर सेवादल कार्यकर्ताओं ने किया नमन
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। कांग्रेस सेवादल के संस्थापक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. एनएस हार्डिकर की जयंती पर बुधवार को जिला कांग्रेस सेवादल प्रतापगढ़ की ओर से कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने कहा कि डॉ. हार्डिकर प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवक थे। महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर उन्होंने युवाओं को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ने के लिए सेवादल की स्थापना की। उनका जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सेवादल को अनुशासन और सेवा के संस्कार दिए, जिन्हें आत्मसात कर संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डॉ. हर्डिकर की पुण्यतिथि पर सेवादल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.