देहरादून, जनवरी 9 -- हरिद्वार। हरिपुर कलां स्थित राष्ट्र भक्ति आश्रम पर साध्वी रेणुका द्वारा कब्जे का आरोप डॉ. स्वामी महा चैतन्य सरस्वती ने लगाया। पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बहुत मुश्किल से आश्रम बनाया था। साध्वी रेणुका ने निरंजन के साथ मिलकर मारपीट की आश्रम कब्जा करने की कोशिश कर संत परंपरा को बदनाम कर रही हैं। एक साध्वी होकर पहली बार एससी एक्ट किसी संत पर लगाया गया। इन जैसे कालनेमियों को गिरफ्तारी होनी चाहिए। इन्होंने गंगोत्री, नगीना आदि कई क्षेत्रों में भी ऐसे ही एससी एक्ट लगाकर आश्रम कब्जे करने की कोशिश करती है। साध्वी प्राची ने कहा कि एक महिला साध्वी को इस तरह के कार्य नहीं करने चाहिए। साध्वी रेणुका ने संत परंपरा के विरुद्ध कार्य किया है। उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...