औरैया, जुलाई 18 -- डॉ. सौरभ बाजपेयी आत्महत्या प्रकरण में शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तिलक नगर स्थित रामऔतार मेमोरियल हॉस्पिटल की दोनों इमारतों को सीज कर दिया। अस्पताल संचालक और उसके जीजा के जेल भेजे जाने के एक दिन बाद स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जांच में फायर सुरक्षा, पंजीकरण संबंधी अभिलेखों समेत कई आवश्यक मानकों में गंभीर कमियां मिलने पर मौके पर ही दोनों भवनों को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद जिले के निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया है। शनिवार दोपहर डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस और फायर विभाग के अधिकारियों के साथ तिलक नगर स्थित अस्पताल पहुंची। टीम ने अस्पताल की दोनों इमारतों का बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान अ...