लखनऊ, जून 15 -- केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को ट्यूबरकुलोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएआई) की ओर से आयोजित 81वीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ट्यूबरकुलोसिस एंड चेस्ट डिजीज का प्रेसिडेंट नामित किया गया है। यह सम्मेलन 1 से 4 अक्तूबर 2026 तक पटियाला, पंजाब में आयोजित होगा। टीएआई के सचिव-जनरल विक्रम मल्होत्रा की तरफ से सोमवार को पत्र जारी किया गया है। जिसमें डॉ. सूर्यकान्त को सम्मेलन का प्रेसिडेंट तथा स्टैंडिंग टेक्निकल कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे उद्घाटन सत्र में प्रेसिडेंशियल एड्रेस भी देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...