लखनऊ, दिसम्बर 6 -- लखनऊ। केजीएमयू रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त को भुवनेश्वर एम्स का मेम्बर ऑफ इंस्टीट्यूट बॉडी के रूप में नियुक्त किया गया है। एम्स निदेशक ने चयनित सदस्य को बधाई दी है। निदेशक ने पत्र में कहा है कि डॉ. सूर्यकान्त का व्यापक अनुभव, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान, संस्थान के विकास एवं प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा। केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने डॉ. सूर्यकान्त को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...