हल्द्वानी, जून 29 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। भारत विकास परिषद, शाखा हल्द्वानी ने डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान, एनीमिया जांच एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। 55 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच की गई, जिनमें से 27 लोगों ने रक्तदान किया।वहीं 28 लोगों का हीमोग्लोबिन स्तर कम होने के कारण उनसे रक्तदान नहीं कराया गया और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉ. लोकेश, डॉ. अदिति, डॉ. सलोनी उपाध्याय एवं डॉ. तनुजा ने 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीपी, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से संबंधित परामर्श दिया। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क एनीमिया की जांच कराई पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, आरके गुप्ता, भगवान सहाय अग्रवाल, भवानी शंकर नीरज, दीपक बख्शी, ...