कानपुर, अगस्त 11 -- कानपुर। सुविख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका एवं नादवर्द्धन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (नीपा) की निदेशिका डॉक्टर सुषमा बाजपेई को आकाशवाणी से ख्याल गायन में टॉप ग्रेड (सर्वोच्च ग्रेड) प्रदान किया गया है। इसके लिए आपकी स्वर परीक्षा की रिकॉर्डिंग आकाशवाणी लखनऊ ने आकाशवाणी दिल्ली मुख्यालय भेजी थी, जहां पूरे देश से परीक्षण के लिए रिकॉर्डिंग आती हैं। उत्तर प्रदेश से खयाल गायन में एकमात्र कलाकार सुषमा बाजपेई का चयन हुआ है। कानपुर नगर के लिए ये गौरव की बात है। ख्याल गायन में वह पहली शहर की टॉप ग्रेड (सर्वोच्च ग्रेड) कलाकार घोषित की गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...