डॉ. सुशीला तिवारी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। डॉ. सुशीला तिवारी की पुण्यतिथि पर शनिवार को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार बदहाल हो रही हैं और मरीजों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। समाजसेवी हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि डॉ. सुशीला तिवारी का जीवन गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम में अंकित पाल, विद्या क्वीरा, राहुल साह, सुमित कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.