दरभंगा, दिसम्बर 22 -- दरभंगा। दरभंगा के खानका चौक स्थित 'पैनेसिया मेडिकेयर रिसर्च सेंटर' में मिथिला क्षेत्र की सुप्रसिद्ध स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया नारायण ने एक महिला का रीकैनलाइजेशन ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। यह ऑपरेशन चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण और सराहनीय उपलब्धि माना जा रहा है। डॉ. सुप्रिया ने बताया कि संबंधित महिला का पहले बंध्याकरण हो चुका था। दुर्भाग्यवश उनका एकमात्र बच्चा सड़क दुर्घटना में असमय काल के गाल में समा गया। इसके बाद महिला गहरे मानसिक आघात और मातृत्व की पीड़ा से गुजर रही थी। मातृत्व की पुन: आशा के साथ महिला ने 'पैनेसिया मेडिकेयर रिसर्च सेंटर' में डॉ. सुप्रिया नारायण से परामर्श लिया। डॉ. सुप्रिया ने मरीज की संपूर्ण जांच के बाद रीकैनलाइजेशन सर्जरी करने का निर्णय लिया। अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी मेडिकल टीम ...