मधुबनी, जून 19 -- मधुबनी। शहर टाउन क्लब मैदान स्थित ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केंद्र परिसर में शुक्रवार को प्रमुख ज्योतिषाचार्यों एवं पंडितों द्वारा ज्योतिष, वास्तु एवं पंडित संघ का गठन किया गया। मुख्य अतिथि ई. मनोज कुमार थे।

संघ के पदाधिकारी पं सुधाकर मिश्र को संरक्षक, डॉ सुनील श्रीवास्तव को अध्यक्ष, पं सियाराम शर्मा को उपाध्यक्ष , राजेश नायक को प्रधान सचिव सह कोषाध्यक्ष , अमर कुमार खर्गा को सचिव, आचार्य हरि ओम को महामंत्री, मयंक मिश्रा को मीडिया प्रभारी, सुश्री कुमारी तान्या को महिला संगठन मंत्री एवं रंजीत पंडित को सचिव (भागलपुर शाखा) बनाया गया। बैठक में संघ के अध्यक्ष एवं शहर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि इसका उद्देश्य आमजनों से जुड़कर उनके निजी जीवन से जुड़े परेशानियों का ज्योतिष विद्या के माध्यम से समाधान कर...