मऊ, मई 30 -- मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दोहरीघाट नगर इकाई का पुनर्गठन कार्यक्रम नगर स्थित एक मैरेज हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात पूर्व नगर मंत्री शुभांशु वर्मा ने मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- डॉ. सुनील त्रिपाठी बने नगर अध्यक्ष, आयुष मद्धेशिया को मिली नगर मंत्री की जिम्मेदारीचुनाव अधिकारी की घोषणा इसके बाद चुनाव अधिकारी डॉ. बृजेश गिरी ने सत्र 2025-26 की नगर इकाई को भंग करने की घोषणा करते हुए कहा कि यह अवसर केवल पुनर्गठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई दिशा प्रदान करने का महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव राष्ट्र निर्माण...