गया, मार्च 9 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के शिक्षक शिक्षा विभाग के डॉक्टरेट छात्र डॉ. सार्थिक दास का चयन प्रतिष्ठित भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) की पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप के लिए हुआ है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए इस फेलोशिप के परिणाम की घोषणा आईसीएसएसआर की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। डॉ. दास शिक्षक शिक्षा विभाग से प्रतिष्ठित पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप प्राप्त करने वाले पहले शोधार्थी बन गए हैं। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि डॉ. दास अब अपना पोस्ट-डॉक्टोरल शोध शिक्षा संकाय के डीन प्रो. रवि कांत के मार्गदर्शन में जारी रखेंगे। प्रो. रवि कांत ने कहा कि यह फेलोशिप न केवल शोधार्थी की मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता की पहचान है, बल्कि शिक्षा संकाय में विकसित हो रहे सहायक और प्रोत्साहन पूर्ण...