पटना, मई 2 -- पटना विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. सत्येंद्र दत्त मिश्रा को मनोविज्ञान विभाग, पटना विश्वविद्यालय का प्रमुख नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 मई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। गौरतलब है कि डॉ. मिश्रा इससे पहले पटना विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिक अनुसंधान एवं सेवा संस्थान में निदेशक के पद पर कार्यरत थे। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 30 अप्रैल को उनका निदेशक का कार्यकाल पूर्ण हो गया। इसके बाद उन्हें मनोविज्ञान विभाग में स्थानांतरित करते हुए विभागाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।डॉ. मिश्रा विभागाध्यक्ष के रूप में अगले तीन वर्षों तक या फिर अपनी सेवानिवृत्ति तक (जो भी पहले हो) इस पद पर कार्यरत रहेंगे। यह भी पढ़ें- आर्यभट्ट ज्ञान विवि में सत्र 2026-28 के लिए दाखिला शुरू वहीं इनकी जगह पर प्रो. शिवसागर प्रसाद को संस्थान का निदेशक...