रांची, मार्च 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के सहायक प्राध्यापक डॉ सतीश कुमार को जल गुणवत्ता निगरानी, मूल्यांकन, विषैले प्रदूषकों के उपचार और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में पिछले 21 वर्षों से उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इंडियन वाटर वर्क्स एसोसिएशन (आईडब्ल्यूडब्ल्यूए) की ओर से 'लाइफ फेलोशिप' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह लाइफ फेलोशिप प्रमाण पत्र विश्व जल दिवस पर रविवार को कांके स्थित विस्वा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम आईडब्ल्यूडब्ल्यूए की ओर से आयोजित था, जिसमें जल संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों की भागीदारी रही।वर्ष 1968 में स्थापित और मुंबई मुख्यालय स्थित आईडब्ल्यूडब्ल्यूए जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में कार्यरत एक अग्रणी ...