डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की स्मृति में पटना में स्मारक की मांग
औरंगाबाद, अक्टूबर 5 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कमल किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर बिहार के निर्माता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की स्मृति में पटना में स्मारक स्थल बनाने और उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिन्हा का बिहार के गठन, स्वतंत्रता आंदोलन, शिक्षा, पत्रकारिता, राजनीति और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके अनुसार डॉ. सिन्हा द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई जमीन पर विधानसभा, सचिवालय और हवाई अड्डा समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी भवन व संस्थान बने। कमल किशोर ने बताया कि डॉ. सिन्हा ने वकालत के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी योगदान दिया। बिहार को अलग प्रांत बनाने के आंदोलन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.