वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी। वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संध्या यादव को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक शिरोमणि सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया है। आगरा की बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी की ओर से उन्हे ये सम्मान मिला है। डॉ. संध्या ने कम उम्र में ही न सिर्फ चिकित्सा बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य किया। वह गरीब बस्तियों में सेवाभाव के साथ नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में महिलाओ को मुफ्त मेडिकल परामर्श, जांच व दवाइयां उपलब्ध कराती हैं। पूर्व में उन्हें काशीरत्न सम्मान, गोवर्धन श्री सम्मान, सेवा सम्मान अलंकरण, साहित्य शक्ति सहित कई सम्मान मिल चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...