दरभंगा, अप्रैल 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जिले के चौगामा, बेनीपुर निवासी डॉ. संतोष मिश्रा ने पेन पाथवे की पहचान की है। अमरीका की नॉर्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में कार्यरत डॉ. मिश्रा के इस शोध से जोड़ों के दर्द और पुरानी खुजली के इलाज के नए रास्ते खुल गए हैं। इस खोज का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि अब केवल एक साधारण ब्लड टेस्ट से जोड़ों के दर्द के कारणों का सटीक पता लगाया जा सकेगा। जैविक समानता के कारण यह तकनीक न केवल मनुष्यों, बल्कि पालतू जानवरों के उपचार में भी उतनी ही प्रभावी साबित होगी। यह भी पढ़ें- हाइड्रोजेल ड्रेसिंग घावों को जल्द भरेगी इससे पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी दवाओं के विकास में तेजी आएगी। शोध के अनुसार जोड़ों की बीमारी के दौरान शरीर में आर्टेमिन नामक अणु क...