सहारनपुर, मई 3 -- डायबिटीज, कार्डियक एवं रीनल मेडिसिन से संबंधित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहारनपुर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी को लंदन की प्रतिष्ठित "लिओनेल आपे फैलोशिप" से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम डीसीआर (डायबिटीज, कार्डियक एवं रीनल) फोरम लंदन और केड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मुम्बई में आयोजित सम्मेलन में डायबिटीज, हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियों पर गहन चर्चा हुई और नवीनतम शोध एवं उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में उत्तराखंड एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी को सम्मानित किया गया। डॉ. मिगलानी को यह फैलोशिप यूके से आए प्रख्यात विशेषज्ञ प्रोफेसर स्टीफन डेल प्रेटो, प्रोफेसर एले फेरानिनी और प्रोफेसर रली हालमेन द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की गई। डॉ. मिगलानी क...