इटावा औरैया, सितम्बर 8 -- इटावा। जिले के नवाचारी शिक्षक डाण् संजीव कुमार यादव को मुसाय नायक सीता देवी राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है। समस्तीपुर में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी, बिहार सरकार के श्रम संसाधन युवा रोजगार मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने उन्हे यह सम्मान दिया। डॉ.संजीव कुमार सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् एवं जनसरोकारों से जुड़े हैं। उन्होंने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, युवा सहभागिता व जरूरतमंद वर्गों के हित में निरंतर कार्य किया है। उनके कार्यों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा है। डॉ.संजीव कुमार को वर्ष 2016 से 2026 के बीच विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहितकारी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई सम्मान मिले हैं। यह भी पढ़ें-...