हरिद्वार, अप्रैल 11 -- जिले के तेलीपुरा गांव निवासी साहित्यकार डॉ. संजय सैनी को साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में बड़े योगदान के लिए संगम अकादमी सम्मान से नवाजा गया है। संगम अकादमी पब्लिकेशन कोटा राजस्थान ने यह सम्मान प्रदान किया है। डॉ. सैनी अधिवक्ता है। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए एक विद्यालय का संचालन कर रहे हैं। साहित्य के क्षेत्र में उनकी गद्य एवं पद्य पर करीब 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। डॉ. सैनी को राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...