मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय काव्यमंच पर छंद:शाला विद्यापीठ के तत्वावधान में गयाजी में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वार्षिकोत्सव समारोह में कवि व गीतकार डॉ. संजय पंकज को छंद साधना तथा निरंतर श्रेष्ठ गीत लेखन के लिए ऋषि पिंगल काव्य साधना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दार्शनिक कवि राशदादा, डॉ. राम सिंहासन सिंह, डॉ. देवराज शर्मा, आचार्य विजय गुंजन, श्याम बिहारी प्रभाकर, राजीव रंजन, कुमार कांत आदि साहित्यकारों ने संयुक्त रूप से संजय पंकज को पुष्पमाला, अंगवस्त्र, पुस्तकें, स्मृति चिह्न और सम्मान राशि भेंट कर पुरस्कृत किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य विजय गुंजन ने कहा कि संजय पंकज छंदसिद्ध कवि-गीतकार हैं। डॉ. संजय पंकज ने कहा कि हिंदी गीत-कविता के शिखर पुरुष आचार्य जानकीवल्लभ शास्त्री की प्रेरणा और स्ने...